खोरनोइयां नाले में डूबने से बिहार मधेपुरा के युवक की मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे के पास समय मां के स्थान के समीप शनिवार शाम खोरनोइयां नाले में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला और मुजुरी चौकी पुलिस को सूचना दी। उसे ऑटो से पीएचसी मुजुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह बिहार के मधेपुरा का रहने वाला था। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शनिवार शाम समय मां के स्थान पर पहुंचा। अपना बैग किनारे रख दिया। इसके बाद कपड़े उतारकर नाले में उतर गया। कुछ देर तक वह कम पानी में खड़ा होकर रोता रहा। इसके बाद वह नाले के गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा। कुछ देर तक बाहर नहीं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.