खोरदाह गोलीकांड : ब्रूसली ने चलायी थी चंदन पर गोली
देवघर, अक्टूबर 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। गणेश पूजा के अवसर पर खोरादाह में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित झा उर्फ ब्रूसली को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेशी कर नयायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने दी। बताया कि गोलीकांड के दौरान चंदन पर गोली चलाने में ब्रूसली की मुख्य भूमिका थी। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने शिवगंगा क्षेत्र में कार्रवाई कर मस्जिद के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बताया कि 2 अक्टूबर को गणेश पूजा के दौरान खोरादाह में गोलीकांड हुआ था। नगर थाना में कांड संख्या- 389/2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.