बोकारो, मई 29 -- खोरठा के महान गायक, गीतकार व लेखक सुकुमार विश्वकर्मा के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है। उनके उच्चतर योगदान की चारों तरफ चर्चा हो रही है। श्रेष्ठ रचनाकार के निधन पर झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है व विलक्षण साहित्य कार को श्रद्धांजलि दी है। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने सुकुमार विश्वकर्मा को महान साहित्यकार के रूप में याद करते हुए कहा उनकी कृतियां आने वाली तमाम पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने विश्वकर्मा द्वारा गाए गीत भासाक मान जाने नांय, दुखें तोर, आंखें लोर जैसे अमर गीतों के लिए स्व. विश्वकर्मा को याद किया। यह भी पढ़ें- खोरठा जगत के महत्वपूर्ण स्तंभ सुकुमार के निधन से शोक की लहर संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने विश्वकर्मा के बहुआयामी व्यक्तित्व व कुशल...