बरेली, अप्रैल 6 -- पुलिस ने खोये हुए 410 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटा दिए। अपने खोये हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक कुल 4555 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी हाईवे आशुतोष शिवम ने बरामद किए गए 410 मोबाइल का वितरण किया। अपने खोये हुए मोबाइल वापस पाने के लिए पूरे जिले के लोग यहां पहुंचे थे। ये मोबाइल सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बरामद किए गए। सर्वाधिक 32 मोबाइल इज्जतनगर थाना और 30 साइबर सेल ने बरामद किए। अच्छा प्रदर्शन करने पर कोतवाली, प्रेमनगर, सीबीगंज, मीरगंज, भमोरा, अलीगंज, फरीदपुर, भुता, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ और नवाबगंज थानों को दो-दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र भी प्रदान किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.