खोया हुआ लाखों का जेवर व नकदी महिला को लौटाई
सीतापुर, जून 17 -- खैराबाद । खैराबाद थाना क्षेत्र की मछरेहटा चौकी पुलिस ने महिला को उसका बैग खोजकर वापस लौटाया। रानी कोठी निवासी सुमन का बीते 15 जून को मछरेहटा चौराहे पर सोने के जेवरात (मंगलसूत्र, झुमके, लॉकेट) और 3,200 रुपये नकद से भरा पर्स गिर गया था। गश्त के दौरान पुलिस टीम को यह पर्स लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दस्तावेजों के माध्यम से पीड़िता सुपन से संपर्क किया और उन्हें चौकी बुलाकर सारा सामान सकुशल लौटा दिया। कीमती सामान वापस पाकर सुमन का चेहरा खिल उठा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.