खोया हुआ मोबाइल पाकर खिल गए चेहरे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- फर्रुखाबाद। पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए खोए हुए 125 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके फोन वितरित किए। सोमवार को मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका मोबाइल वापस नहीं मिल सकेगा, लेकिन सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों और आधुनिक तकनीक की मदद से उनके मोबाइल खोज निकाले गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।
सर्विलांस सेल की तकनीकी योजना पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.