बांदा, मार्च 12 -- अतर्रा। थाना अतर्रा पुलिस ने व्यक्ति के खोए बैग को छह घंटे के भीतर बरामद कर लिया। बैग स्वामी को सुपुर्द कर दिया। थाना अतर्रा क्षेत्र गर्गन पुरवा के रहने वाले विक्रम मिश्रा पुत्र शिवप्रसाद मिश्रा ने थाना अतर्रा में तहरीर दी। बताया कि 11 मार्च की रात्रि रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रिक्शे में उनकी पत्नी का बैग छूट गया। मोबाइल फोन, कुछ नगदी रखी हुई थी। थानाधायक्ष अतर्रा संजीव चौंबे ने बताया कि सूचना पर अतर्रा पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी साक्ष्यों आदि का प्रयोग करते हुए गुम हुए बैग को छह घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...