संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावाल चौराहे पर दो दुकानों पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। मंगलम स्वीट्स से एक एक खोया और पनीर का सैपल संकलित कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं दिलीप स्वीट्स पर साफ सफाई मानक के अनुरूप नहीं होने पर दुकानदार को चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार की अगुवाई में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापेमारी का अभियान संचालित किया जा रहा है। विभाग के संकलित दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...