अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस ने दो माह पूर्व गुम हुए टैब को बरामद कर स्वामी के सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम सिरोली थराली जिला चमोली ने चौखुटिया कोतवाली में टैब के गुम होने की सूचना दी थी। इस पर कोतवाल अशोक कुमार ने साइबर सेल प्रभारी राहुल राठी, एसआई फिरोज खान, नीतू सिंह के साथ खोजबीन की। टैब को राप्रावि भनोटिया चौखुटिया से बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...