गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। मिलावटी खाद्य सामग्रियों को देखते हुए खाद्य विभाग खोया और पनीर बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच करेगा। इसके लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम थोक में खाद्य सामग्रियां बनाने वाले प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजेगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खोया और पनीर बनाने वाले प्रतिष्ठानों से थोक में बिक्री की जाती है। लोनी और मुरादनगर क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठानों को खाद्य विभाग ने चिह्नित किया है, जिन पर छापेमारी कर जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग ने पांच टीमों का गठन किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि खोए से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं। ऐसे में खोए की अधिक मांग रहती है। इसको पूरा करने के लिए दुकानदार दूध में पाउडर के अलावा अन्य सामग्रिय...