बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। होली व रमजान में खाद्य पदार्थों की सामग्री में मिलावट खोरी की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गठित टीमों ने छापेमारी कर खोया, दूध, नमकीन व मसाले के 10 नमूने भर जांच के लिए भेजा है। फफंूद लगे मिले कचरी-पापड़, छेना को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा, डॉ. अंकिता यादव की टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। टीम ने जैनुल किराना स्टोर बिलौली बाज़ार फतेहपुर से नमकीन, लखपेड़ाबाग से नादा मसाले की सौंफ, कुर्सी मंडी फतेहपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.