चंदौली, अप्रैल 4 -- कमालपुर। वीरासराय गांव में बिंद बस्ती को जाने वाली मुख्य गली की स्थिति बदहाल हो गई है। जिला पंचायत द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद दिया गया, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे पूरी गली क्षतिग्रस्त हो चुकी है और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रमोद कुमार सिंह ने संबंधित विभाग से मांग की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...