विकासनगर, दिसम्बर 16 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। विकासनगर में पेयजल और सीवर के लिए खोदी गई मुख्य सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। वहीं, गली-मोहल्लों में अब भी सड़कें बदहाल पड़ी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गली-मोहल्लों की सड़कों को भी ठीक करने की मांग की है। दरअसल, विकासनगर में यूलिप योजन के तहत सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए निर्माणदायी संस्था ने विकासनगर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक की सड़कों को खोदा है। खोदी गई इन सड़कों से बरसात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बरसात के बाद निर्माणदायी संस्था ने अब मुख्य सड़कों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन गली-मोहल्लों की सड़कों को ठीक करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोग खोदी गई सड़कों स...