खोदा गया नाला बना मुसीबत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- गोला गोकर्णनाथ। नई बाईपास मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण से पहले ही बनाया जा रहा नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति के चलते एक सप्ताह पहले खोदा गया नाला अब तक अधूरा पड़ा है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन नाले में सरिया तक बांधकर छोड़ दिया गया है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न ही आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों के अनुसार यह मार्ग स्कूली बच्चों के लिए भी बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई बार जानवर भी इस गड्ढेनुमा नाले के पास फिसलते फिसलते बचे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो बड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.