बेगुसराय, मई 2 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गृह गणना का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। इस कार्य में 170 प्रगणकों को लगाया गया है। इसके अलावे इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए 30 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि गृह गणना का कार्य आगामी 31 मई तक चलेगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने की अपील पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...