बेगुसराय, मई 3 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। इन दिनों खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से लोगों में दहशत व्याप्त है। अपराधियों का मनोबल बढ़ने से आम लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ताजा घटना शनिवार को हुई अरविंद महतो की गोली मारकर हत्या है। इसके पूर्व मार्च में बेगूसराय-रोसड़ा पथ पर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव के निकट ऑटो से जा रही रूबी कुमारी नामक एक महिला का मंगलसूत्र बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। इस घटना के एक दिन बाद कुंभी से ही आकोपुर बैंक केवाईसी कराने जा रही ऑटो सवार महिला के गले से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चकती और जितिया झपट लिया और चंपत हो गए थे। यह भी पढ़ें- अरविंद हत्याकांड में मामला दर्ज, नामजद आरोपित गिरफ्तार 23 मार्च को खोदावंदपुर डीहवार बाबा बहियार में गेहूं का बोझ बांधने जा र...