बेगुसराय, मार्च 12 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए दो मंजिला पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय संचालित किए जाने की मांग शिक्षा प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों ने की है। शिक्षा प्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने तीन दशक पहले तक संचालित प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय को फिर से जीवंत करने की मांग भी की है। कभी इस क्षेत्र के गौरव के रूप में समझा जाने वाला प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय आज अतीत के गर्भ में समा गया है। आज इस पुस्तकालय का अस्तित्व समाप्त हो गया है। प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए बेगूसराय जिला पुस्तकालय संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व सेवानिवृत शिक्षक मेघौल गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व तक खोदवंदपुर का प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों के लिए बौद्धिक खुराक प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.