बेगुसराय, फरवरी 1 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर-मोहनपुर सीमान पर शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बाड़ा गांव के वार्ड पांच निवासी योगेंद्र पासवान के छोटे पुत्र बीएससी नर्सिंग के छात्र 20 वर्षीय प्रियांशु राज उर्फ बादल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को सूचना पाकर एसपी मनीष, मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार सहित स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर स्थित मक्का के खेत से मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। भीड़ में कुछ लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग में उक्त युवक की हत्या किये जाने की चर्चा भी की जा रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.