खोदावंदपुर में दिनदहाड़े छिनतई की दो घटनाएं
बेगुसराय, जुलाई 19 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर में रविवार को दिनदहाड़े छिनतई को दो अलग-अलग घटनाएं होने से सनसनी फैल गई। पहली घटना बरियारपुर पश्चिमी गांव में बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर हुई जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार एक महिला के गले की सोने की चकती छीन ली और फरार हो गया। पीड़ित महिला की पहचान बरियारपुर पश्चिमी के वार्ड नं. 4 निवासी कारी महतो की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है। इस छीनाझपटी की घटना में महिला और उसके साथ ई-रिक्शा में बैठी बेटी काजल कुमारी नीचे गिर गई। चलते ई-रिक्शा से नीचे गिरने से दोनों मां-बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनों का इलाज रोसड़ा के एक निजी क्लिनिक में करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोसड़ा से मां का इलाज करवाकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही महिला के साथ यह हादसा हुआ।
छिनतई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.