बेगुसराय, अप्रैल 16 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य विगत एक साल से अधर में है। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम बनाने की योजना पंचायत समिति मद से स्वीकृत हुई है। करीब 10 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से इस मैदान के चारों ओर दौड़ने के लिए पक्का कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसके अलावा इस खेल के मैदान में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल की सुविधा बहाल कराने की योजना भी है। मनरेगा योजना से इस मैदान का समतलीकरण करने के लिए मिट्टी भराई का कार्य किया जाना है परन्तु अभी तक मिट्टी भराई का कार्य नहीं किया गया है। इस मैदान के चारों ओर बनने वाले कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इस मैदान के पूर्वी एवं उत्तरी दिशा में कॉरिडोर बनाया गया है। जबकि पश्चिम एवं दक्षिण दिशा में कॉरिडोर...