खोदावंदपुर के युवक का इटावा में फंदे से लटका मिला शव
बेगुसराय, मई 19 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत योगीडीह गांव के युवा मजदूर का शव उत्तर प्रदेश के इटावा में ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। गमछा के फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्त बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के वार्ड नं. 13 निवासी राम कुमार यादव के 18 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार के रूप में की गई। वह इटावा में एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक का शव मंगलवार की सुबह इटावा से योगीडीह लाया गया। यहां शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिवार का हाल इंदल का शव गांव आते ही उसकी वृद्धा दादी कौशल्या देवी एवं मां पवन देवी कलेजा पीटने लगी। मृतक के भाइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.