खोदावंदपुर: अष्टयाम यज्ञ का आयोजन
बेगुसराय, सितम्बर 26 -- खोदावंदपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित नीलकंठ शिव मंदिर परिसर में शनिवार की शाम अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने झमटिया से गंगा जल लाया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। प्रखंड मुख्यालय चौक के दुकानदारों के सहयोग से किए जाने वाले इस अष्टयाम यज्ञ के मुख्य यजमान परशुराम महतो व उनकी पत्नी रेखा देवी हैं। इस धार्मिक आयोजन में महेश महतो, साधु बैठा, देवनारायण महतो, हेमंत ठाकुर, प्रमोद महतो आदि की प्रमुख भूमिका रही । इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस अनुष्ठान से क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.