खोदाई में मिले धन का बंटवारा न करने पर पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- अंतू। नगर पंचायत के अठगंवा दुबान निवासी रवींद्र शंकर मिश्र का का पुश्तैनी कच्चा घर 15 सितम्बर 2021 को परिवार के लोग जेसीबी से रहे थे। उस समय वह जनपद मुख्यालय गए हुए थे। खोदाई के दौरान दीवार से दो सोने, चांदी से भरे मटके मिले तो रिश्तेदार राकेश शुक्ला और अन्य लोग उसे लेकर लखनऊ चले गए। रवींद्र को जानकारी हुईं तो उन्होंने मिले धन को बांटने के लिए कहा। वह बंटवारा करने के लिए समय देते रहे। महीने भर पूर्व धन देने से मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को राकेश कुमार शुक्ल, उसकी पत्नी, ओम नारायण मिश्र,अलका देवी, एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- जेसीबी से खोदाई का विरोध करने पर पीटा, धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.