सीवान, अप्रैल 1 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस पंचायत अंतर्गत खोदाईबारी गांव में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता सह भावी सरपंच प्रत्याशी बब्लू सिद्दीकी ने अपने आवास पर किया, जहां गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। समारोह में विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता धनंजय सिंह की भी उपस्थिति रही। मेहमानों के स्वागत में लजीज शाकाहारी व्यंजन के साथ पारंपरिक सेवइयां परोसी गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड प्रमुख बाबुद्दीन आजाद, छाता पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार, बीडीसी लाडले समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ईद मिलन समारोह के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...