खोदकर छोड़ दी सड़क, चेयरमैन ने की डीएम से शिकायत
जौनपुर, जून 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में जल जीवन मिशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क अब तक ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर पंचायत चेयरमैन सीमा सिंह ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। उन्होने पत्र भी भेजा है। शिकायती पत्र में चेयरमैन ने कहा है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह जगह इंटरलॉकिंग खड़ंजे की खुदाई कर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। घनश्यामपुर रोड स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय से सड़क तक लगभग 100 मीटर खुदाई कर छोड़ दी गई है। यह भी पढ़ें- वैदपुर पंचायत में मनरेगा योजना पर लगा ब्रेक , विकास कार्य प्रभावित जिससे कार्यालय तक किसानों को पहुंचने में कठिनाई हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.