खोदकर छोड़ी सड़क, लोगों ने खुद बनाया वैकल्पिक मार्ग
सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 43.02 लाख रुपये की लागत से नागेंद्र राय के घर से राकेश राय के घर तक बनने वाली सड़क और नाला योजना के तहत संवेदक द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से सघन आबादी वाले इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने के बाद न तो कोई वैकल्पिक रास्ता बनाया गया और न ही आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखा गया। सड़क टूटने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच मोहल्लेवासियों की परेशानी को देखते हुए डॉ. रौनक मंजीत ने पहल करते हुए वैकल्पिक रास्ता दुरुस्त कराने का जिम्मा उठाया।
स्थानीय लोगों का प्रयास उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.