खोड़ गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम 25 मार्च को
गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। जिला प्रशासन की ओर से 25 मार्च को जिला के पटौदी ब्लॉक के गांव खोड़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीटीएम सपना यादव ने बताया कि डीसी अजय कुमार रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक और व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.