गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा में पेयजल संकट को दूर करने के लिए 53.5 करोड़ रुपये की बड़ी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 34 वार्डों में पाइप लाइन, ट्यूबवेल और जलाशयों का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में 18.5 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास 16 अप्रैल को प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित 15वें वित्त आयोग की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। योजना के तहत नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के 17 वार्डों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.