गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा क्षेत्र में कूड़ा उठाने की व्यवस्था चरमरा गई है। समय पर कूड़ा न उठने से इलाके में कई स्थानों पर ढेर लग गया। दुर्गंध के कारण क्षेत्र में रहना दूभर हो गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खोड़ा क्षेत्र में 10 लाख से अधिक की आबादी रहती है। इन लोगों के स्वच्छ वातावरण देने के लिए खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका के पास कुल 521 सफाई कर्मचारी है। लोगों के घर से कूड़ा उठाने के लिए कुल 34 वाहन हैं। लोगों का कहना है कि 10 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए यह नाकाफी है। स्थानीय निवासी उस्मान अली ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। मुख्य सड़कों से लेकर आंतरिक गलियों तक कूड़ा फैला हुआ नजर आता है। नियमित उठान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.