हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के सादाबाद के मिढावली के निकट ईको कार व डबल डेकर बस की भीषण भिंड़त में धौलपुर जनपद के राजाखेड़ा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव गंगोलियापुर के दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। तीन माह पूर्व छोटे भाई की कैंसर से मौत हो जाने के कारण होली के खोटे त्यौहार पर दिनेश अपनी पत्नी के साथ मिलने के लिए परिजनों से जा रहा था। गांव गंगोलियापुर,राजाखेड़ा,धौलपुर निवासी 55 वर्षीय दिनेश पुत्र हुकम सिंह अपने परिवार के साथ कई सालों से नोएडा सेक्टर 41 में अग्गापुर में रह रहा था। हलवाई का कार्य दिनेश करता था। परिवार भी नोएडा में साथ रहता था। मंगलवार को दिनेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ ईको वैन से गांव जा रहा था। तभी मिढावली के निकट डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दिनेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.