खोटाही नदी के समीप कोल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
चतरा, मई 31 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खोटाही नदी के समीप रविवार सुबह एक कोल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा,लेकिन समय रहते राहत कार्य शुरू होने से स्थिति सामान्य हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लदा वाहन टंडवा से कटकमसांडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान खोटाही नदी के पास चालक को झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की नियमित जांच, चालकों के लाइसेंस सत्यापन तथा यातायात नियमों के अनुपालन को सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.