गढ़वा, फरवरी 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत मोखापी गांव निवासी अरुण राम के 18 वर्षीय पुत्र दीप रंजन कुमार उर्फ राजा बाबू का शव छठे दिन गांव के ही एक कुआं से खोजी कुत्ता के पहुंचने के बाद निकाला गया। रविवार को अपराह्न तकरीबन 3.30 बजे कुआं में शव देखा गया था। सूचना मिलने पर उसके परिजन पहुंचकर कपड़े से पहचान की। हत्या की आशंका जता परिजनों ने खोजी कुत्ता को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने वरीय पदाधिकारी को सूचना करते हुए डॉग स्क्वायड टीम को सूचना दिया। देर शाम खोजी कुत्ता पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाला गया। उस दौरान कुआं से साइकिल भी मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रात लगभग 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता अरुण ने बताया था कि 3 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे उनका बेटा ग...