खोजीपुर में टूटी पाइपलाइन से पेयजल संकट
कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूट जाने से ग्रामीणों को पिछले आठ दिनों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप होने से लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। समस्या के समाधान में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिन पूर्व गांव की मुख्य पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से घरों तक पानी की आपूर्ति बंद है। लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि पशुओं को पानी पिलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.