हरदोई, फरवरी 27 -- कछौना। कस्बे के सनशाइन कान्वेंट स्कूल में खो खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को सन शाइन कान्वेंट स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ पीयूष गुप्ता व क्रान्तिवीर सिंह ने कराया। इस दौरान कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथियों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कड़े मुकाबले के दौरान कक्षा 6 को पराजित कर कक्षा 5 की टीम फाइनल में पहुंची। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर कक्षा आठ की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। व्यापारी शान्तनु गुप्ता समेत प्रबंधक सुनील सोनी व प्रधानाचार्य शोएब ने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.