हरदोई, जून 21 -- कछौना, संवाददाता। कस्बे के सब्जी मार्केट में स्थित एक मोबाइल शॉप के खोखे को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। इस दुकान का ताला तोड़कर दर्जन भर से अधिक मोबाइल फोन समेत मोबाइल पार्ट्स अज्ञात चोरों ने पार कर दिए। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम कुकुही के कुशहा निवासी विवेक कुमार ने बताया वह कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट एक सब्जी मंडी में मोबाइल की शॉप खोखे में रखे है। बीते बुधवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे मिले। शॉप में रखे दर्जन भर से अधिक कीपेड मोबाइल सेट व 2500 रुपये की नगदी समेत मोबाइल पार्ट्स नदारद मिले। इस दौरान कुछ दूरी पर 3 मोबाइल सेट व अन्य कुछ पार्ट्स पड़े मिले। पीड़ित दुकानदार के अनुसार शनिवार को पुनः इस खोखे के पटरे टूटे मिले। दुकान से दर्जन भर मोबाइल सेट व पार्ट्स गायब मिल...