पीलीभीत, अप्रैल 13 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव खरुआ में एक खोखे को चोरों ने निशाना बना लिया। रविवार रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर करीब 15 हजार रुपये का सामान और एक गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। दुकान मालिक करन राठौर ने बताया कि वह परिवार के साथ बच्चे के मुंडन संस्कार में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान के पीछे की ओर से अंदर प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया। वापस लौटने पर दुकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.