खोखे में लगी आग, हजारों का सामान जला
रुडकी, अप्रैल 17 -- रुड़की, संवाददाता। हाईवे किनारे रखे एक बीड़ी-सिगरेट के खोखे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खोखा पूरी तरह जलकर खराब हो चुका था। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वैशाली मंडप के सामने एक बीड़ी-सिगरेट का लकड़ी का खोखा रखा है। गुरुवार की रात करीब दो बजे खोखे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- रुड़की में पान की दुकान में लगी आग आग से खोखा और अंदर रखा हजारों का सामान जलकर खराब हो गया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आग के कारणों का पता किया जा रहा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.