मेरठ, फरवरी 15 -- हस्तिनापुर। नगर के मुख्य मार्ग स्थित टायर पंचर के खोखे पर बैठे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई और भाग निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी हस्तिनापुर ने बताया कि वह दोपहर के समय मुख्य मार्ग पर एक पंचर की दुकान पर बैठा था। तभी कार सवार होकर कुछ युवक आए और लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हमलावरों की तलाश कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.