खोखा संचालक ने फैक्ट्री के गार्ड पर लगाए अवैध वसूली का आरोप
रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर। केसरी विहार कॉलोनी निवासी एक खोखा संचालक ने फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड पर अवैध वसूली, धमकी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित गोपाल यादव का कहना है कि वह सेक्टर-11 स्थित टाटा बेल्डर कंपनी के पास खोखा लगाकर खाने-पीने का सामान बेचता है। आरोप है कि फैक्ट्री का एक सुरक्षा गार्ड लंबे समय से उससे हर महीने पांच हजार रुपये वसूलता था और मुफ्त में खाना भी खाता था। हाल में गार्ड ने वसूली बढ़ाकर दस हजार रुपये मांगे। रकम देने से इनकार करने पर गाली-गलौज कर खोखा बंद करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि एक मई को आरोपी ने खोखे में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का सामान भी उठा लिया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.