आगरा, मार्च 30 -- थाना शाहगंज क्षेत्र में पान मसाले के खोखे में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज शर्मा पुत्र ज्ञानवीर शर्मा शुक्ला मार्केट के सामने पान मसाले का खोखा चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2026 की रात करीब दो बजे चोरों ने उनके खोखे को निशाना बनाया। चोर खोखे से सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी आदि चोरी कर ले गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। सुबह जब पंकज शर्मा ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदग्धि युवक चोरी करते हुए नजर आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...