गया, मई 9 -- गया जी और बोधगया के शहरी इलाकों में खोखले पेड़ और सूखी डालियां लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। तेज आंधी और बारिश के दौरान कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। शहर में पेड़ों की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। बोधगया रोड स्थित राजापुर के समीप सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलने पर सूखी डालियां टूटकर सड़क पर गिरती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने वन विभाग और नगर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है。 यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से पटना तबाह; विमान, बिजली, सड़क, कारोबार मुसीबत में, बर्बादी की तस्वीरें हैरा...