खोखला खंभा, 11 हजार वोल्ट लाइन से दहशत में लोग
महाराजगंज, जून 3 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं। कस्बे के राधा कुमारी इंटर कॉलेज परिसर, शहीद वीर विजय मार्ग सहित कई स्थानों पर वर्षों पुराने विद्युत पोल पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े हैं। इनमें से कुछ पोलों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनका निचला हिस्सा पूरी तरह खोखला हो गया है, बावजूद इसी के सहारे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन संचालित की जा रही है।व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार विद्युत विभाग केजिम्मेदार अधिकारियों और जेई को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार मंजूर अली, उमेश रौनियार, सुरेंद्र निगम और हरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जर्जर पोलों के कारण व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.