खोखला आम का पेड़ बना खतरा, हादसे की आशंका
गुमला, मई 25 -- भरनो। प्लस टू हाई स्कूल के मुख्य गेट के सामने स्थित विशाल आम का पेड़ खोखला होने के कारण बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पेड़ की जड़ की मिट्टी भी खिसक चुकी है और वह स्कूल भवन की ओर झुक गया है। तेज हवा और बारिश में इसके गिरने की आशंका बनी हुई है। पेड़ के नीचे से प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थियों और लोगों का आना-जाना होता है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को इसकी जानकारी देकर जल्द पेड़ हटाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- हादसों के बाद जागा प्रशासन: शहर के खतरनाक और सूखे पेड़ों को काटने का अभियान शुरू यह भी पढ़ें- भागलपुर: शहर में खतरनाक पेड़ों को काटने का कार्य शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.