शामली, मई 2 -- शामली। जनपद में नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए खोखरी नदी का ड्रोन सर्वे कराया। जिलाधिकारी आलोक यादव के निर्देश पर कराए गए इस सर्वे से नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन कर अतिक्रमण, प्रदूषण स्रोतों और जल प्रवाह संबंधी समस्याओं की पहचान की गई।शुक्रवार को ड्रोन सर्वे का कार्य सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार एवं सूचना अधिकारी दीपक कुमार के माध्यम से संपन्न कराया गया। सर्वे के दौरान नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम प्रधानों को आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए थे, जिसके चलते सर्वे कार्य सुचारु रूप से पूरा हुआ। इसके अलावा गत गुरूवार देर शाम को सीडीओ की अध्यक्षता में खोखरी नदी के संरक्षण एवं सुधार को लेकर समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.