शामली, जनवरी 5 -- खोखरी नदी के किनारे पर लगे हजारो पेडो मे कटान का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। पीडित ने 8-10 पेडो के कटान की सूचना पुलिस को दी। बता दे कि यमुना नदी से उदगमित खोखरी नदी पर हजारो वृक्ष हरियाली की ब्यार करते है। चौसाना क्षैत्र से गुजरने वाली खोखरी नदी पर वन विभाग ने हजारो की संख्या मे पेडो को लगाया हुआ है। सभी पेड नदी के किनारे पर लगे है। आरोप है कि चौसाना निवासी कुछ दबग लोग पेडो को काट रहे थे। गांव के कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। जिस पर मारपीट व गाली गलौच का आरोप लगा है। पीडितो ने पुलिस को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस को मोके पर कटे पेड मिले है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...