खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता और समन्वय बनाए रखने के निर्देश
शामली, मई 20 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में खोखरी नदी जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संतोष व्यक्त किया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि खोखरी नदी जीर्णाेद्धार कार्य गुणवत्ता एवं आपसी समन्वय के साथ निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नदी खुदाई के दौरान निकलने वाले कूड़े अथवा मिट्टी को सड़कों पर न डाला जाए, बल्कि उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए, ताकि आवागमन एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह भी पढ़ें- गंगा या सहायक नदियों पर कार्य से पहले लें अनुमति डीएम आलोक यादव ने कहा कि नदी जीर्णाेद्धार कार्य जनहित से जुड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.