शामली, मई 18 -- चौसाना। खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए के चार मई से शुरू हुआ युद्वस्तरीय कार्यक्रम चौसाना विलायत अहतमाल मे धीमा पड गया। दरअसल चौसाना जदीद में 5-10 जेसीबी मशीनें खुदाई का काम कर रही थी। जिसमे अलग अलग विभाग सहायता कर रहे थे। लेकिन चौसाना विलायत की सीमा में सिर्फ एक ही मशीन काम कर रही है। जिससे खुदाई का काम प्रभावित हो रहा है। जनपद सहारनपुर की सीमा से लगते चौसाना जदीद से खोखरी नदी की खुदाई का कार्य जिला प्रशासन ने युद्वस्तर पर जारी किया था। इसके लिए प्रतिदिन 5-10 जेसीबी मशीनें नदी को पुनर्जीवित करने मे लगी थी। जिससे उम्मीद थी कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा। लेकिन जैसे ही चौसाना जदीद के रकबे की खुदाई पूरी हुई तो चौसाना विलायत मे खुदाई धीमी पड गई। अब मौके पर केवल एक जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है। ग्राम पंचायत स...