खोखरी नदी किनारे 2 से 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 10 गांवों में बनेगी नदी संरक्षण समिति
शामली, जुलाई 13 -- चौसाना में ''एक पेड़ माँ के नाम'' अभियान के तहत रविवार को खोखरी नदी के किनारे सकौंती व लक्ष्मीपूरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के निर्देशक ने भी वन विभाग,पंचायत व राजस्व विभाग के साथ मिलकर पौधे रोपित किए। खोखरी नदी के किनारे मे लाखों की संख्या मे पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरियाली बढ़ाना और नागरिकों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। चौसाना की खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने की मुहीम जारी है। जिले मे रविवार को वृक्षारोपण का महाअभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से निदेशक संजय कुमार पहुॅचें और कार्यक्रम मे शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.