मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मोरना ककरौली थाना क्षेत्र के खोकनी गांव में एक देवस्थल पर बड़ी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिलने का मामला सामने आया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना मिलने पर ककरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से पशुओं के अवशेष हटवाते हुए साफ-सफाई कराई। साथ ही इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान के बाद जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार किसान बिजेंद्र और किरण के खेत, जो बेहड़ा-जौली मार्ग स्थित रजवहा पटरी के पास करीब 40 दिन पहले कुल देवताओं का नया देवस्थल बनाया गया था। पिछले कुछ दिनों से वहां पूजा अर्चना चल रही थी। रविवार की सुबह जब महिलाएं पूजा के लिए पहुंचीं तो उन्होंने स्थान और आसपास पशुओं के मांस के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। किसान बिजेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.