बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइलों की सफल बरामदगी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सर्विलांस की मदद से कुल 47 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.80 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। थाना अलापुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क को पूर्व में गुम हुए मोबाइल फोन की रिकवरी को लेकर कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी संदीप गुप्ता की देखरेख में पुलिस टीम ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद अलग-अलग स्थानों से कुल 47 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.80 लाख रुपये बताई गई। मोबाइल फोन एसएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.